फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आज से खुला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, पहले दिन नौ लोगों ने की जंगल सफारी, दिखे बाघ

Sun, 14 Jun 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • जंगल सफारी में चार पर्यटकों ने दिखाई दिलचस्पी
  • बिजरानी को छोड़ किसी अन्य जोन में जाने को तैयार नहीं पर्यटक
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बाद रविवार को कॉर्बेट पार्क के चार जोन पर्यटकों के लिए खोले गए। रविवार को दोनों पालियों में कुल नौ पर्यटकों ने ही जंगल सफारी का आनंद लिया। बताया जा रहा है कि सभी को बाघ भी दिखा।

विज्ञापन


कॉर्बेट के बिजरानी, पाखरो, ढेला और झिरना जोन को पर्यटकों के लिए खोला गया है। बिजरानी जोन के लिए चार ऑनलाइन बुकिंग आईं, जिसमें एक बुकिंग सुबह तो तीन बुकिंग शाम की थीं। रविवार सुबह सात बजे एक जिप्सी में तीन पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए। पर्यटक फिरोज, स्नेहपाल और नावेद सिद्दीकी काशीपुर के रहने वाले थे। 


यह भी पढ़ें: Unlock-1 : कॉर्बेट में तीन जोन में कर सकेंगे सफारी, जागेश्वर धाम में शुरू हुई ऑनलाइन पूजा
विज्ञापन


पार्क में भ्रमण पर गए नावेद सिद्दीकी ने कहा कि हम तीनों दोस्तों के आने का एक मकसद यह भी है कि हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ें। एक मैसेज भी इससे जाएगा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। दूसरी ओर बिजरानी के रेंज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में प्रवेश करने से पहले पीपीई किट में तैनात वनकर्मियों ने पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिप्सियों को सैनिटाइज करने के लिए एक पूल बनाया गया है, जिसमें से जिप्सी को गुजारा गया। 

पर्यटकों को कड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पर्यटकों को रास्ते में कहीं भी उतरने नहीं दिया गया। बताया कि पार्क में 10 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जबकि शाम की पाली में 2 जिप्सियों से पर्यटक घूमने गए। आने वाले पर्यटकों को मास्क, सैनिटाइज आदि व्यवस्थाओं के साथ ही पार्क में अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार को ऑनलाइन हुई थी चार बुकिंग

शनिवार को सिर्फ चार लोगों ने ही ऑनलाइन बुकिंग कराई। ये बुकिंग्स भी बिजरानी रेंज की हैं। अन्य किसी भी जोन में बुकिंग नहीं हुई है। बिजरानी में सुबह-शाम 30-30, पाखरो में सुबह-शाम 10-10, ढेला में 15-15, झिरना में 30-30 पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग होती थी। यानी सुबह-शाम 85-85 (कुल 170) बुकिंग होती थीं  लेकिन शनिवार को चार लोगों ने ही ऑनलाइन बुकिंग कराई है। 

बुकिंग कराने वाले चारों पर्यटक नैनीताल जिले के ही बताए जा रहे हैं। चारों ने सिर्फ बिजरानी जोन की बुकिंग कराई है, जिनमें एक पर्यटक ने सुबह और तीन पर्यटकों ने शाम की बुकिंग कराई है। वहीं अन्य तीनों झिरना, ढेला और पाखरो में किसी पर्यटक की बुकिंग नहीं हुई है।  

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि उम्मीद है कि आने वाले समय में बुकिंग बढ़ेगी। रविवार को कोरोना संक्रमण को लेकर मिली गाइडलाइन के अनुरूप ही पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए भेजा जाएगा।

जून में कॉर्बेट में पर्यटकों को बुकिंग नहीं मिल पाती थी। इसकी वजह से पर्यटक रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन में जंगल सफारी करते थे। कोरोना काल के चलते पर्यटन उद्योग पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें