पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सङक के बाहर हवा में लटका,
- फोटो : MUSSOORIE
बेकाबू होकर कार खाई में गिरकर लटकी
मसूरी । भगद्वारी खाल- क्यारा रोड पर दिल्ली के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरकर लटक गई। इसमें सवार दिल्ली के दो पर्यटक काफी देर तक कार में फंसे रहे। सूचना मिलते पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उन्हें सकुशल बचाया।
एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा के मुख्य आरक्षी रवि चौहान ने बताया कि गति पर नियंत्रण खोने के चलते मोड़ से कार खाई में गिरी लेकिन पेड़ों पर अटक गई। नोएडा के पंजीकरण वाली इस कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थी। एसडीआरएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर उन्हें बाहर निकाला। उनकी पहचान अमित पुत्र रमेश चंद्र (29) निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली और आयुषी पुत्री प्रदीप निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी दिल्ली के रूप में हुई। बाद में कार को भी वहां से हटा दिया गया।
एसडीआरएफ टीम ने हवा में लटकी कार से पर्यटकों को सकुशल बचाया- फोटो : MUSSOORIE