फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: आयोग ने जारी की एलटी भर्ती परीक्षा की आंसर की, दो सितंबर तक ऑनलाइन दर्ज करें आपत्ति

Mon, 26 Aug 2024 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

18 अगस्त को प्रदेशभर में 153 केंद्रों पर एलटी भर्ती परीक्षा हुई थी। इसकी सभी विषयों अंग्रेजी, उर्दू, सामान्य, वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला, हिंदी, संगीत, गणित, व्यायाम प्रशिक्षक, संस्कृत, विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी की गई है।
विज्ञापन
Answer key - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसमें अपने जवाब का मिलान करके दो सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, 18 अगस्त को प्रदेशभर में 153 केंद्रों पर एलटी भर्ती परीक्षा हुई थी। इसकी सभी विषयों अंग्रेजी, उर्दू, सामान्य, वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला, हिंदी, संगीत, गणित, व्यायाम प्रशिक्षक, संस्कृत, विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी की गई है।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं। उत्तरों पर आपत्ति होने की सूरत में दो सितंबर तक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


Good News: टाटा ग्रुप में उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन


इसका लिंक 28 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। आपत्ति के साथ सहायक सामग्री या साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। आयोग दो सितंबर को पांच बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें