फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर कराया मुंडन

विज्ञापन
02 स्वास्थ्य केंद्र का प्रो बोनो मोड एग्रीमेंट निरस्त करने की मांग को लेकर सिर मुंडन कराते यूकेडी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निजी संस्थान से प्रो बोनो एग्रीमेंट निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड़ क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सिर का मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अनुबंध निरस्त नहीं होने तक बालों का विसर्जित नहीं करेगे।
विज्ञापन

रविवार को तमाम यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सिर का मुंडन कराते हुए सरकार से अनुबंध को तत्काल निरस्त करने की मांग की। दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि दल के कार्यकर्ताओं को एग्रीमेंट निरस्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन करते हुए एक माह से अधिक का समय पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक सरकार खामोश है। सरकार ने अभी तक अनुबंध की समीक्षा तक नहीं की। अनशन कर रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन जबरन उठा रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सिर का मुंडन कराकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान रमेश तोपवाल, गिरधारी लाल नैथानी, अवतार सिंह बिष्ट, संजय डोभाल, प्रमोद डोभाल, हर्ष रावत, सुरेन्द्र चौहान, पेशकार चौहान, मीना देवी, हेमलता ,भावना पांडेय और शालिनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें