उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया। सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड कार्यालय में परीक्षाफल घोषित किया।
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट
www.ubse.uk.gov.in पिछले एक माह से खराब है।
वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब
uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया गया है।