फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBSE UK Board Result 2021 : 10वीं में लड़के तो 12वीं में लड़कियां रहीं आगे, पिछले साल छात्राओं ने मारी थी बाजी

Sat, 31 Jul 2021 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शनिवार को परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई। इस बार 10वीं कक्षा में छात्रों ने तो 12वीं कक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं पिछले साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में छात्राओं का ही दबदबा था। 

विज्ञापन


Uttarakhand Board Result 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 99 प्रतिशत से अधिक रहा परिणाम

शनिवार को परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99. 9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


Uttarakhand Board Result 2021: हाईस्कूल में छात्रों ने मारी बाजी, 99.30 फीसदी छात्र तो 98.86 प्रतिशत छात्राएं हुईं पास

आज जारी हुए नतीजों में 10वीं कक्षा में छात्रों का रिजल्ट 99.30 और छात्राओं का रिजल्ट 98.86 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं कक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 99.71 और छात्रों का रिजल्ट 98.40 प्रतिशत रहा है।






बता दें कि इस साल 10वीं में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और 12वीं में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in या फिर https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले साल दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने मारी थी बाजी

साल 2020 में 10वीं और 12वीं कक्षा में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। पिछले साल हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
 
वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 71.39 प्रतिशत और छात्राओं का 82.65 प्रतिशत रहा था। 

इंटरमीडिएट में 57854 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 61310 छात्राओं में से 51277 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुई थीं।

पिछले साल इंटरमीडिएट में छात्रों का रिजल्ट 76.68 प्रतिशत और छात्राओं का 83.63 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें