शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस दौरान कहा कि कोरोना जैसी महामारी में बोर्ड की टीम ने बहुत मेहनत व ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने बोर्ड टीम को शुभकामनाएं भी दीं। रिजल्ट जारी करने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी व माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी भी मौजूद रहीं।
2020 में छात्राओं ने मारी थी बाजी
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2020 में संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
2020 में 10वीं के टॉपर
1-गौरव सकलानी, टिहरी - 491
2-जिज्ञासा, काशीपुर - 489
3-शिवानी रावत, दुगड्डा पौड़ी - 488
2020 में 12वीं के टॉपर
1- ब्यूटी वत्सल, जसपुर- 483
2- युगल जोशी, नैनीताल- 477
3- राहुल यादव , ऋषिकेश- 475