फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 Note Last Date: अब दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका, आरबीआई ने बढ़ाई तिथि

Sun, 01 Oct 2023 09:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है। इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
दो हजार का नोट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर अभी भी आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो इसे बदलने और अपने खाते में जमा कराने का एक और मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से दो हजार रुपये के नोट को बदलने और अपने खाते में जमा कराने की अंतिम तिथि को सात अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इसके बाद किसी भी बैंक में दो हजार रुपये का नोट न जमा होगा और न ही इसे बदला जाएगा। पहले यह तिथि 30 सितंबर तय की गई थी। एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है।

बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली

इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे। इसके लिए देश भर के नौ क्षेत्रीय कार्यालयों को चुना गया है। बताया, देश भर से 96 फीसदी नोट आरबीआई के पास पहुंच चुके हैं। सिर्फ चार फीसदी बचे नोटों के लिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, सरकार ने पिछले साल बढ़ाई थी राशि

आरबीआई की ओर से इस साल 19 मई को दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों ने बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करने के साथ उन्हें वापस भी कराया था। हालांकि शुरूआती दिनों को छोड़ इस दौरान बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। शनिवार को शहर के किसी भी बैंक में नोट बदलने को लेकर नोटबंदी जैसी स्थिति कहीं नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें