फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 'चहेतों' के लिए हर नियम ताक पर

Fri, 16 Jan 2015 10:39 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले जरूरत के अनुसार नहीं, मंत्रियों और नेताओं के चहेतों की सहूलियत के अनुसार होते हैं।
विज्ञापन


मौखिक आदेश हुए चहेतों के तबादले
इस अराजकता से मत्स्य विभाग भी अछूता नहीं है। हद तो यह है कि शहरी विकास एवं मत्स्य मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने एक अधिकारी की इच्छा पूरी करने के लिए उनका पद के साथ ही ऊधमिसंह नगर से हरिद्वार तबादला करवा दिया।

जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग में कई अधिकारी तबादला चाहते थे। इनमें से आठ अधिकारियों के नाम मंजूरी के लिए मंत्री के सामने रखे गए। लेकिन 26 दिसंबर 2014 को मंत्री ने प्रमुख सचिव डा.रणवीर सिंह को सिर्फ तीन अधिकारियों के तबादले का मौखिक आदेश दिए।
विज्ञापन


हालांकि, दो जनवरी 2015 को इसके लिए मंत्री का लिखित अनुमोदन भी लिया गया। इनमें से एक तबादला मुख्यमंत्री तो दूसरा खुद मत्स्य मंत्री की संस्तुति पर हुआ। प्रमुख सचिव ने तबादला से संबंधित पत्रावली में यह बात स्पष्ट की है।

प्रमुख सचिव रणवीर सिंह ने सात जनवरी 2015 को इन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। तीसरे अधिकारी के तबादले का आधार प्रशासनिक बताया गया है।

कुमाऊं मंडल हुआ खाली
मत्स्य विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के कुल चार पद हैं। दो पद मत्स्य निदेशालय देहरादून, तीसरा गढ़वाल मंडल और चौथा कुमाऊं मंडल में था।

लेकिन ऊधमसिंह नगर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी गंभीर सिंह रावत का तबादला पद सहित हरिद्वार जनपद में कर दिया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो पद सहित तबादले के लिए कैबिनेट की मंजूरी और कार्मिक एवं वित्त विभाग की अनुमति तक नहीं ली गई।

किसका कहां हुआ तबादला
नाम व पद ---- वर्तमान तैनाती ---- तबादला ---- आधार
1- संजय छिमवाल ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक - सहायक मत्स्य निदेशक कार्यालय दे. - हेमपुर हैचरी, काशीपुर - सीएम की सिफारिश
2- एसएस शाही ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक - हेमपुर हैचरी, काशीपुर, ऊसिं. नगर - प्रभारी, तुमड़िया प्रक्षेत्र ऊधमसिंह नगर - प्रशासनिक
3- गंभीर सिंह रावत प्रशासनिक अधिकारी - कार्यालय सहायक निदेशक, मत्स्य, ऊधमसिंह नगर - कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, हरिद्वार (पद सहित) - मत्स्य मंत्री की सिफारिश

हस्ताक्षर कर भूले मंत्री जी!
इस मामले में संपर्क करने पर शहरी विकास एवं मत्स्य मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होगी तभी तबादला किया गया होगा, निदेशक व सचिव इस बारे में जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, तबादलों के अनुमोदन पर खुद मत्स्य मंत्री के हस्ताक्षर हैं।

सीएम के चहेते के लिए जबरन तबादला
सीएम की सिफारिश पर सहायक मत्स्य निदेशक कार्यालय देहरादून में तैनात ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक संजय छिमवाल का तबादला हेमपुर हैचरी, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर किया गया है।

खास बात यह है कि छिमवाल नौ साल ऊधमसिंह नगर में तैनात रह चुके हैं। 2013 में ही उनका तबादला देहरादून हुआ था। लेकिन, अब वे दोबारा मनचाहा तबादला पाने में कामयाब रहे। उनके तबादले में अड़चन बन रहे ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक एसएस शाही को प्रशासनिक आधार पर वहां से हटाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें