फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में अब और भी रोमांच भरा होगा सफर, थ्री डी सिस्टम से कर सकेंगे वन्य जीवों का दीदार

Mon, 10 Aug 2020 01:35 AM IST
अलका त्यागी नरेश थपलियाल, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • कोटद्वार के कॉर्बेट रिसप्शन सेंटर में 35 लाख में लगेगा सिस्टम
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए अब यहां का सफर और भी मजेदार होगा। पर्यटकों के रोमांच और मनोरंजन को बढ़ाने के लिए यहां 3डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटक 3डी सिस्टम के माध्यम से एक हॉल में बैठकर जंगल का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए कार्बेट फाउंडेशन ने 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शीघ्र कोटद्वार के कॉर्बेट रिसेप्शन सेेंटर में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 


यह भी पढ़ें: हाथी का बच्चा ‘सावन’ बनेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क का ब्रांड एंबेसडर, फेसबुक पर खुलेगा एकाउंट
विज्ञापन


 पिछले माह कॉर्बेट फाउंडेशन की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। वन्यजीव प्रेमियों के स्वागत और कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में जानकारी अब और आसानी से जानकारी मिलेगी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली मंदिर के पास तिलवाडांग में रिसेप्शन सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां पर आकर देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमी कॉर्बेट में घूमने की बुकिंग, जंगल की जानकारी के अलावा सफारी वाहन लेकर पाखरो गेट के रास्ते कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर करते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की भी योजना

अब कॉर्बेट पार्क का सफर और भी मजेदार होगी। पर्यटकों को कॉर्बेट में पाए जाने वाले टाइगर, हाथी और अन्य वन्यजीवों के बीच रहने का रोमांचित अनुभव करने और जंगली जानवरों के व्यवहार आदि की जानकारी देने के उद्देश्य से रिसेप्शन सेंटर की पहली मंजिल में थ्री डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना है।
.
कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में थ्री डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कॉर्बेट फाउंडेशन की ओर से 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 
- डा. हरक सिंह रावत, वन मंत्री उत्तराखंड 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें