फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: वंदना कटारिया की भावुक अपील, बोलीं- बहुत बुरे दौर से गुजर रही मैं और मेरा परिवार 

Fri, 06 Aug 2021 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

शुक्रवार को ब्रिटेन से 4-3 से मैच हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में भले ही असफल रही हो लेकिन इस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
वंदना कटारिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार निवासी महिला भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शुक्रवार को मैच समाप्त होने के बाद लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। इस दौरान साथ खड़े होने वालों का वंदना ने शुक्रिया किया है। 

विज्ञापन


Tokyo Olympics: वंदना कटारिया के भाई ने कहा - भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेली, यही उनके लिए पदक

शुक्रवार को ब्रिटेन से 4-3 से मैच हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में भले ही असफल रही हो लेकिन इस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वंदना कटारिया का प्रदर्शन शानदार रहा। उनके परिवार पर जातिसूचक शब्दों के हमलों के बाद पहली बार वंदना कटारिया सामने आईं। वंदना ने मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कुछ लोगों की वजह से वह और उसका परिवार इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


वह उन लोगों का शुक्रिया करती हैं, जो इस बुरे दौर में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कुछ लोगों से अपील की है कि वह पहली कुछ घटनाओं से ही काफी आहत हैं। ऐसे में वो लोग उनकी और उनके परिवार की और दिक्कत न बढ़ाएं। इससे उनको और उनके परिवार को तकलीफ होती है। 

फेंक एकाउंट पर न दें ध्यान 

ट्वीटर से जारी बयान में वंदना कटारिया ने कहा कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर अनेक फेंक एकाउंट बना लिए गए हैं। जिनसे कई चीजों को लगातार शेयर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे एकाउंट पर वह ध्यान न दें और उनकी शिकायत करें, क्योंकि इससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी हो रही है। 

टीम हारी नहीं, भारतीयों का जीता दिल 
भारतीय महिला हॉकी टीम हारी नहीं है। खिलाड़ियों ने भारतीयों का दिल जीत लिया है। पिछले ओलंपिक में महिला टीम 12 वें स्थान पर रही थी। इस बार टॉप चार में शामिल है। अब भारतीय महिला टीम का यह स्वर्णिम काल शुरू होगा। वंदना ने भारत को नीचे से ऊपर पहुंचाने का काम किया। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। 
- वरुण बेलवाल, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार।  
विज्ञापन

ग्राफिक एरा वंदना कटारिया को देगा 11 लाख का पुरस्कार

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाली वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि 11 लाख रुपये का पुरस्कार देगा। शुक्रवार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने रोशनाबाद स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों को पुरस्कार को घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने वंदना से फोन पर बातचीत की और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। 

उनके घर पहुंचकर राखी घनशाला ने मां स्वर्ण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया से मुलाकात की और उन्हें घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वंदना की उपलब्धि पर पूरे देश और राज्य को गर्व है। वंदना ने हैट्रिक समेत चार गोल दागे हैं, जिसके दम पर टीम पदक जीतने में कामयाब रही है।

वंदना और हॉकी टीम ने देश की लाखों महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि वंदना को अगले मुकाबलों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होगी, उसमें भी ग्राफिक एरा पूरा सहयोग देगा। भारत लौटने के साथ ही अगले ओलंपिक की तैयारी की जाए, ताकि हमारी टीम स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल कर सकें। वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया और मां स्वर्ण देवी ने ग्रुप की पहल का स्वागत किया और सम्मान के लिए आभार जताया। 

ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना ने सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद पूरी दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया है।

उन्होंने साबित किया है कि सच्ची लगन और मेहनत के दम पर हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है। भारत पहुंचने पर विवि की ओर वंदना का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान विवि के निदेशक डॉ. सुभाष गुप्ता, हेड मैनेजर (मार्केटिंग) साहिब सबलोक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें