फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: उत्तराखंड से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार करेंगे टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग 

Fri, 16 Jul 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

टोक्यो ओलंपिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं। 
विज्ञापन
मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार उत्तराखंड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। 

विज्ञापन


मई में स्पेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर का अंतिम मुकाबला था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम इसमें प्रतिभाग नहीं कर पाई थी। हालांकि शुरू से ही यूएस नगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे। 

बता दें कि अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे। ऐसे में तय था कि यदि वह स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं भी कर पाए तो तब भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। टोक्यो ओलंपिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मनोज सरकार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि नेशनल पैरालंपिक कमेटी और सेंट्रल की ओर से भी उन्हें पत्र मिलेगा। जल्द ही वह टोक्यो के लिए रवाना होंगे। टोक्यो में क्वालीफाई होने का उन्होंने पूरा श्रेय भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हेड कोच गौरव खन्ना को दिया है। 

विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी वंदना कटारिया खेल रहीं उत्तरप्रदेश से 

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की निवासी महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिड फील्डर खिलाड़ी वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक में उत्तरप्रदेश की ओर से खेल रही हैं। खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में ही वह रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और वहीं रहकर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए मेहनत की। 

वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में राज्य से तीन खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग
वर्ष 2016 में ब्राजील के रियो शहर में हुए ओलंपिक में राज्य से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। वह पहला मौका था जिसमें राज्य से तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें बागेश्वर के रहने वाले मनीष रावत, नीतेंद्र सिंह और यूएस नगर के बाजपुर निवासी गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें