सुंदरनगर के पुंघ के निवासी कर्ण प्रताप ने हिमाचल न्यायाधीश सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। कर्ण प्रताप के पिता कुलदीप ठाकुर राज्य बिजली बोर्ड से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कर्ण प्रताप ने स्कूल की पढ़ाई सुंदरनगर से तथा कानून की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्तमान में वह विधि अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। कर्ण प्रताप जज बनने का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों के अच्छे मार्गदर्शन को देते हैं।
लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम, 11 न्यायिक अधिकारी बने
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सेवाएं (एचपीजेएस) के 11 चयनित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। आयोग ने इन पदों के लिए 1 से 3 जुलाई तक साक्षात्कार रखे हैं। आयोग के अनुसार जिन प्रत्याशियों का चयन हुआ है, उनमें सामान्य वर्ग के नोरमा जैन, गीतिका यादव, शुभांगी जोशी, मृदुला शर्मा, टीना मल्होत्रा, वरुण, कर्म प्रताप सिंह, अक्ष सरोहा, ओबीसी वर्ग में सोनिया शर्मा व शशिकांत और अनुसूचित जाति वर्ग में प्रिया डोगरा शामिल हैं। चयनित प्रत्याशियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।