फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर की आंखों में मिर्च झोंकने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलर की आंखों में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

लूट का प्रयास बुधवार रात को नेहरू ग्राम स्थित ज्वेलर मोनिरूल हक की दुकान में किया गया था। यहां एक युवक आया और उसने गहने दिखाने के लिए कहा। मोनिरूल हक उसे गहने दिखाने लगे। इस बीच युवक ने जेब से मिर्च पाउडर निकाला और उनके चेहरे पर फेंक दिया। उन्होंने शोर मचाया तो वहां लोग पहुंच गए। लोगों ने युवक को मौके पर पकड़ा और धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परिश निवासी सहारनपुर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें