जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्या?
- फोटो : DEHRADUN
पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया। लॉकडाउन के चलते पिछले साल कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार भी थानों की झांकियों को शामिल नहीं किया गया।
पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाईं। इसके अलावा शासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि दून पुलिस हर साल कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसमें हर साल बाहर से कलाकार बुलाए जाते हैं। साथ ही सभी 21 थानें अपनी-अपनी झांकियां आयोजित करते हैं। यह झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहती थीं, लेकिन इस बार कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर भीड़ न हो इसके लिए इन झांकियों को नहीं लगाया गया।
इस बार वृंदावन से लोक कलाकार बुलाए गए। इन्होंने वृंदावन की स्थानीय भाषा में गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कृष्ण जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका का भी मंचन किया। कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी अभिनव कुमार, आईजी अमित सिन्हा, आईजी वी मुरुगेशन, आईजी पुष्पक ज्योति, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी देहरादून डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह आदि अधिकारी व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर फूलों की वर्षा करत?- फोटो : DEHRADUN