फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने निजी अस्पताल की कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अस्पताल के काम से घर लौट रही एक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने राजपुर रोड पर बैग लूट लिया। बैग में 10 हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डीएल रोड निवासी पूनम पत्नी राजू राजपुर रोड पर एक अस्पताल में काम करती है। वह रोज सुबह घर से निकलती है और शाम को सात और साढ़े सात बजे के बीच घर आ जाती है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर वापस आ रही थी। इस बीच ग्रेट वैल्यू होटल के पास उसके पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने हाथ से बैग लूट लिया। पूनम ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। पुलिस भी मौके पर पहुंची और पड़ताल की। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया की पूनम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें