फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक तक पहुंचा हर्रावाला- मियांवाला में पेड़ों को काटे जाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी से सटे हर्रावाला-मियांवाला में प्रावधानों के विपरीत पीपल समेत कई पेड़ों को काटकर प्लांटिंग किए जाने का मामला प्रमुख वन संरक्षक तक पहुंच गया है। शिकायत में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

बता दें, इस मामले में जिलाधिकारी और मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जिसकी जांच की जा रही है। मियांवाला लक्ष्मण एनक्लेव निवासी प्रेमप्रकाश ढौंढ़ियाल ने प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हर्रावाला-मियांवाला दिल्लीफार्म में कुछ आरोपियों ने वन विभाग की ओर से दी गई अनुमति के विपरीत न सिर्फ पेड़ों को काट डाला। वरन प्लांटिंग करने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। प्रेमप्रकाश ढौंढ़ियाल का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की भी भूमिका इस प्रकरण में संदेहास्पद हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से पीपल के पेड़ की लापिंग की अनुमति दी थी, लेकिन आरोपियों ने पूरे पेड़ को ही काट डाला। जो वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की टीम गठित कर प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस प्रकरण में डीएम व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें