फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए डायट प्रशिक्षितों की लड़ाई उग्र

विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते डायट डीएलएड संघ के सदस्य? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
डायट प्रशिक्षितों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रही लड़ाई अब उग्र होती जा रही है। निदेशालय परिसर के बाहर डायट प्रशिक्षितों ने अब दिन रात का क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। हताश व आक्रोशित प्रशिक्षितों ने चेतावनी दी कि इस बार वह किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे। सरकार को उनकी मांग पूरी करनी ही होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कैंडल मार्च निकालने के बाद डायट प्रशिक्षित यही धरने पर बैठ गए। साथ ही डायट डीएलएड संघ ने रात्रि क्रमिक धरना भी शुरू कर दिया। विगत 19 माह से नियुक्ति की आस में धरने पर बैठे डायट डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षितों का धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। 12 अगस्त को सचिवालय कूच के बाद भी मांग को लेकर सकारात्मक रुख नहीं दिखने पर डायट प्रशिक्षितों ने क्रमिक धरना रात्रि को भी किए जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि अब सरकार को जगाने के लिए मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। सरकार प्रशिक्षितों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।
धरने पर बैठे प्रशिक्षितों ने बयां की पीड़ा
धरने पर बैठे डायट प्रशिक्षितों ने अपनी पीड़ा बयां की। प्रशिक्षित आरजू ने बताया कि समस्या को लेकर सभी कैबिनेट मंत्री के समक्ष जा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। वहीं, उधमसिंह नगर से आए प्रशिक्षित विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों के अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारी न्यायालय में प्रकरण होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ देते है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से पहुंचे प्रशिक्षित संदीप कोहली ने बताया कि हम डायट डीएलएड निर्विवादित पक्ष हैं और बेवजह से दो धड़ों के बीच में पिस रहे हैं। बेरोजगार युवा हताश और आक्रोशित है। कहा कि अगर सरकार जल्द हमारी सुध नहीं लेती प्रदर्शन उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें