फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : desk
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में नए बने प्लांट से मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जबकि, तीन प्लांट से जल्द ही ऑक्सीजन बनने लगेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत के चलते कई मरीजों को समुचित ऑक्सीजन नहीं मिल पाई थी। तब दून अस्पताल में ऑक्सीजन का एक ही प्लांट था। जिसमें बाहर से ऑॅक्सीजन मंगाकर यहां से वार्ड में सेंट्रलाइज तरीके से अथवा गैस सिलेंडर पहुंचाकर सीधे मरीजों को आपूर्ति की जाती थी। इस संकट को देखते हुए अस्पताल में ऑक्सीजन के नए प्लांट लगाने पर काम शुरू किया गया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अस्पताल परिसर में हवा से ऑक्सीजन बनाने के तीन प्लांट भी लगाए गए हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि जल्द ही चारों प्लांट नियमित तरीके से काम करने शुरू कर देंगे। अस्पताल में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें