फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार लेकर नहीं लौटाई रकम, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। व्यापारी से उधार लेकर रुपये नहीं लौटाने वाली महिला और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने व्यापारी से 53 लाख रुपये से ज्यादा उधार लिए थे।
विज्ञापन

मामले में व्यापारी प्रेम कुमार साहू निवासी जाखन ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में शिकायत की। बताया की उनके यशवंत सिंह रावत से व्यापारिक ताल्लुकात थे। समय-समय पर वह अपने परिवार को भी मिलवाता रहता था। इस दौरान उनके परिवार के सुमंत सिंह रावत और उनकी पत्नी श्वेता सिंह रावत भी उनसे मिले। इन लोगों ने प्रेम कुमार साहू से 53 लाख रुपये उधार लिए। कहने लगे की यह रकम जल्दी वापस कर दी जाएगी। समय गुजरता गया, लेकिन उन्होंने रुपये वापस नहीं किए। इस पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायालय ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके आधार पर राजपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें