फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद की तो मिला धोखा, 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक कारोबारी ने दूसरे कारोबारी की मदद की तो उसे 40 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लग गई। मामले में शिकायत शैली निवासी गोविंदगढ़ ने की है।
विज्ञापन

शैली का कहना है कि उनकी जान-पहचान विनीत चचरा और उनकी पत्नी से हुई थी। छह सालों से दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। चाचरा परिवार कपड़ों का कारोबार करता था। इस बीच नवंबर 2021 को विनीत ने कहा कि उसे कारोबार में बेहद नुकसान हो रहा है। इसलिए उसने 10 लाख रुपये की मदद मांगी। इसके बाद विनीत ने कहा कि वह उनके नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके बाद जो माल उसका पैसा वह चुका देगा शैली व उनके पति विनीत की बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने लुधियाना से 30 लाख रुपये से ज्यादा का माल उठा लिया। बाद में पता चला की इस माल का विनीत ने पैसा ही नहीं चुकाया। कुछ दिन बाद विनीत और लुधियाना का कारोबारी उनके यहां आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें