फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-kashmir IED Blast: टिहरी जिले का लाल शहीद, गांव में पसरा मातम,आज शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Fri, 03 Jun 2022 03:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के पुंडोली गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाईं (33 वर्ष) शहीद हो गए हैं। गांव में शहीद होने की सूचना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल है। 23 मई को प्रवीण छुट्टी से ड्यूटी के लिए लौटा था। 
विज्ञापन
प्रवीण सिंह गुसाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में हुए आईईडी ब्लास्ट में टिहरी जिले का लाल शहीद हो गया। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक गांव पहुंचेगा। सूचना मिलने के बाद से शहीद के परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया हुआ  है। वह पिछले महीने ही छुटियां काटकर ड्यूटी पर लौटा था।
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के पुंडोली गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाईं ( 33 वर्ष) शहीद हो गए हैं। गांव में शहीद होने की सूचना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक आज शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पंहुचेगा।

ये भी पढ़ें...Army Recruitment:  सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवा कस लें कमर, देशभर में शुरू होगी भर्ती, पर नहीं मिलेगी अब यहां छूट

प्रवीण के दो बच्चे हैं और पिता पूर्व सैनिक रहे हैं। शहीद प्रवीण के रिश्तेदार और भिलंगना ब्लॉक पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त कैप्टन रघुवीर सिंह भंडारी ने बताया कि आज शाम तक शहीद का शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना मिली है। बताया कि 23 मई को प्रवीण छुट्टी से ड्यूटी के लिए लौटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें