श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह नेगी को वर्ष 2021 के टीचर ऑफ द ईयर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस पर देहरादून में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।
डा. दर्शन सिंह नेगी को यह पुरस्कार कोरोनाकाल में विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यम से उच्च कोटि का शिक्षण कार्य करने, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन क्लास पोर्टल के लिए वीडियो लेक्चर बनाने, अभिनव प्रयोगों से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का शिक्षण कराने और कोरोनाकाल में छात्र-छात्राओं की समग्र काउंसिलिंग करने पर दिया गया।
वहीं, महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनीष कुकरेती को वर्ष 2021 का एक्सीलेंस रिसर्च ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। डा. मनीष कुकरेती का शोध कार्य मुख्यत: विलुप्त होती पक्षी प्रजाति पर आधारित है।
प्रो. गुलशन कुमार को टीचर ऑफ द ईयर सम्मान
्पंरडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि परिसर) के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा को ‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान दिया। ऋषिकेश महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उद्गार साहित्यिक एवं सामाजिक मंच का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडे और केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी देहरादून के प्राचार्य संजय कुमार को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर साहित्य शिरोमणि सम्मान से दिया गया है। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. सुधारानी पांडेय ने कहा कि साहित्यकारों ने समाज व देश को नई राह दिखाने में सदैव अहम भूमिका निभाई है। भारतीय साहित्यकारों का स्थान पूरी दुनिया में ऊंचाई पर रहा। कार्यक्रम के दौरान कई कवियों ने कविता पाठ के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।