फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्-बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत, कार व बाइक जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के पास एक बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि आपस में टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन

शनिवार रात दो बजे के आसपास सहसपुर की ओर से तीव्र गति से आ रही एक बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार से टकराते ही बाइक में लाग लग गई। बाइक से लगी आग ने कार को भी अपने चपेट में ले लिया। उधर, बाइक सवार सेलाकुई के डीबीएस कॉलेज के बीबीए कक्षा के छात्र संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ (21) और प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी बैकुंडपुर छत्तीसगढ़ (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान संजय श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। उधर, दूसरे घायल छात्र की लगातार बिगड़ी स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बाइक व कार में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, लेकिन जब तक उन्होंने आग को बुझाया, तब तक दोनों वाहन काफी हद तक जल गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों के आने पर उसके शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें