फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: खेत की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला से युवक ने की छेड़छाड़, फिर मारपीट कर किया दुष्कर्म

Fri, 24 May 2019 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में खानपुर क्षेत्र में सब्जी के खेतों की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। खानपुर थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव के पास ही अपने खेत में सब्जी लगा रखी है।

बृहस्पतिवार को उनका बेटा खेत से सब्जी तोड़कर बेचने गया था जबकि वह रात के समय खेत की रखवाली कर रही थीं। आरोप है कि इसी बीच एक व्यक्ति खेत पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। वह किसी तरह घर पहुंचीं और जानकारी अपनी पुत्रवधू को दी। रात में ही उनके बेटे ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बुजुर्ग महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें