फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी-साले को किया गिरफ्तार, ये रही मर्डर की बड़ी वजह

Fri, 24 May 2019 09:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में शामली पुलिस ने पेस्टीसाइड व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई को राखी की सौगंध देकर हत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में यूपी पुलिस का सिपाही समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि चार दिन पहले 20 मई की दोपहर को पेस्टीसाइड व्यापारी अमित बालियान निवासी गांव काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर की उसी की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई सुनीत ने मृतक की पत्नी पूजा, साला सुमित उर्फ जोन, उनका पड़ोसी विजय उर्फ फौजी निवासी गांव मालेंडी थाना गढ़ीपुख्ता और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या में नामजद मृतक की पत्नी पूजा और साला सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में बताया कि अमित की पत्नी पूजा को ससुराल में उसका देवर व अन्य लोग परेशान करते थे। पूजा जब अपने पति से शिकायत करती थी तो वह अपने परिवार वालों का ही पक्ष लेता था। इसके चलते वह मायके मालेंडी में रह रही थी। इस विवाद को लेकर घरेलू हिंसा से संबंधित वाद कोर्ट में चल रहा है। एसपी का दावा है कि इस विवाद के चलते मृतक की पत्नी पूजा अपने भाई सुमित को पति अमित के खिलाफ भड़काती रहती थी।

एसपी का कहना है कि पूजा ने अपने भाई को राखी की सौगंध देकर सुमित को अपने पति की हत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद सुमित ने अपने पड़ोसी यूपी पुलिस के सिपाही विजय उर्फ फौजी के साथ मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन विजय अपने साथ दो लोगों को लेकर आया था। उन दोनों के नाम पते के बारे में विजय को ही जानकारी है। सुमित, विजय और अन्य दो लोग अमित की दुकान पर पहुंचे थे। सुमित ने अपने जीजा अमित को गोली मारी थी। सुमित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया गया है। इस हत्याकांड में विजय उर्फ फौजी समेत तीन आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी संबंध के चलते हत्या में शामिल हुआ सिपाही
एसपी अजय कुमार का कहना है कि नामजद सिपाही विजय उर्फ फौजी पड़ोसी होने के कारण सुमित के परिवार के साथ करीबी संबंध हैं। इसके चलते सिपाही उनके काम में सहयोग करता है। अमित की हत्या में भी उसने सुमित का साथ दिया और हत्या करने की घटना में शामिल हो गया। बाकी उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा और स्थिति स्पष्ट होगी।

सरकारी रायफल समेत सिपाही गैरहाजिर
एसपी अजय कुमार ने बताया कि अमित की हत्या में नामजद आरोपी सिपाही विजय उर्फ फौजी मेरठ पुलिस लाइन में तैनात है। वह 19 मई के मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में सरकारी असलहे रायफल के साथ गया था। हत्या वाले दिन 20 मई को वह ड्यूटी पर रहते हुए शामली कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी। इस संबंध में मेरठ के एसएसपी को पत्र लिखा गया है। अभी तक सिपाही सरकारी रायफल सहित अनुपस्थित चल रहा है।

आरोपी पत्नी को दो साल की बेटी सहित कोर्ट में पेश किया
एसपी ने बताया कि मृतक अमित की पत्नी पूजा अपनी दो साल की बेटी के साथ मायके में रहती थी। पूजा के पकड़े जाने के पहले यह प्रयास हुआ कि छोटी बच्ची को उनके परिवार के लोग ही संभाल ले, लेकिन बच्ची अपनी मां के बिना रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद आरोपी पूजा को उसकी बेटी के साथ कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बच्ची के बारे में कोर्ट जो फैसला लेगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें