फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस चेकिंग से बचने के लिए नहीं सूझी कोई तरकीब तो तीन युवकों ने नदी में लगा दी छलांग

Fri, 29 Jan 2021 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • बुधवार शाम सोलानी नदी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी पुलिस
  • बाद में तीनों युवकों को कोतवाली बुलाकर लगाई फटकार, बाइक भी सीज
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार तीन युवकों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवकों की हरकत देख पुलिस के होश उड़ गए। वहीं, तीनों युवक नदी के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दी। बाद में बाइक सवार का पता चलने पर तीनों युवकों को कोतवाली बुलाया और फटकार लगाते हुए हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस बुधवार शाम सोलानी नदी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गंगनहर की पटरी पर पिरान कलियर की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। पुलिस ने दूर से ही युवकों को आते देख रुकने का इशारा किया। पुलिस चेकिंग देख युवक रुक गए और बाइक खड़ी कर दी।

पुलिस को अपनी ओर आते देख अचानक युवकों ने पुल से ही नदी में छलांग लगा दी। युवकों को छलांग लगाते देख पुलिस के होश उड़ गए। गनीमत रही कि युवकों को चोट नहीं आई और नदी में पानी का बहाव भी तेज नहीं था। युवक नदी के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की बात कही

मालिक की पहचान होने पर उसे कोतवाली बुलाया। इस बीच बाइक सवार तीनों युवकों का भी पता चल गया। पुलिस ने तीनों युवकों और उनके परिजनों को कोतवाली बुलाया। युवकों से कूदने का कारण पूछा तो उन्होंने बाइक के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की बात कही।

पुलिस ने पुल से कूदने पर तीनों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक को सीज कर दिया गया है। युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

हो सकता था बड़ा हादसा
सोलानी नदी पर बना पुल करीब 50 फीट ऊंचा है। युवकों ने पुलिस चेकिंग देखकर यह भी नहीं सोचा कि वे जो करने जा रहे हैं, उससे जान पर भी बन सकती है। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने जिस तरीके से पुल से छलांग लगाई, उससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। युवकों को छलांग लगाते देख पुलिस के साथ राहगीरों के भी होश उड़ गए। वहीं, युवकों की हरकतें देख पुलिस और राहगीर यह अंदाजा लगा रहे थे कि तीनों अपराधी हैं और बचने के लिए ऐसा जोखिम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें