पुरानी रंजिश के चलते सामने आए इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के नाथू खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार मां-बेटे मोमिना व रिजवान गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों रुड़की के मुंडलाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
महिला के पैर में लगी एक गोली
घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार को महिला अपने बेटे को दवाई दिलवाकर घर जा रही थी। रास्ते में युवकों ने उसके बेटे पर गोली चला दी।
इस दौरान एक गोली महिला के पैर में लगी, जबकि महिला के बेटे को छर्रे लगे हैं। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।