बता दें कि जिस पुल पर युवक रील बना रहा है, वह खतरनाक है और कई बार पुल पर पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं। वहीं, युवक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो में थार के नंबर के जरिये युवक का पता लगाया। साथ ही कार का ऑनलाइन चालान भी काटा गया है।
इसके अलावा युवक पर भी कार्रवाई की गई। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि इस तरह के स्टंट करना कानूनी अपराध है। ऑनलाइन चालान काटा गया है। साथ ही युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।