फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

Tue, 30 Apr 2024 12:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Board Result 2024: इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। 
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया।  इस बार हाईस्कूल में 89.14% और इंटर में 82.63% बच्चे हुए पास हुए हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand Board Result 2024: रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रियांशी रावत और 12वीं में पीयूष ने किया टॉप

विज्ञापन

ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लाकर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
  • रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने 500 में से 498 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • वीएमआईसी श्रीकोट गंगानाली पौड़ी गढ़वाल के आयुष ने 500 में से 495 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। 

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरे स्थान पर एपीआईसी जवाहर नगर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने 500 में से 480 अंक लाकर तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें