फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बेटी से मिलने आई थी मां, दामाद ने कर दी शर्मनाक हरकत, मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 18 Aug 2024 11:37 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: आरोप है कि दामाद ने गाली-गलौज कर सास के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने दामाद पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर दामाद ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर दामाद ने घर से बाहर निकाल दिया। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राजस्थान के जिला जयपुर के थाना चंदबाजी निवासी एक महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अगस्त को वह अपनी बेटी की ससुराल पश्चिमी अंबर तालाब में मिलने आई थी।

Dehradun: रोडवेज बस में नाबालिग से दुष्कर्म, महिला आयोग की अध्यक्ष ने बालिका निकेतन पहुंचकर ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच दामाद ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर दामाद ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें