फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, फायरिंग भी की

Fri, 16 Feb 2024 06:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: शाम को युवक पटरी पर दौड़ लगा रहा था। इस बीच पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
फायर झोंका - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक पर दो बाइक पर आए चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने भागने का प्रयास किया तो एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित थिथकी कवायदपुर निवासी परवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शौर्य सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह रोजाना शाम को गांव के पास ही नहर पटरी पर दौड़ लगाने जाता है। शाम को भी वह पटरी पर दौड़ लगा रहा था। इस बीच पीछे से दो बाइकों पर आए चार युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Haridwar: प्रेमी का काला सच आया सामने...पीछा छुड़ाने के लिए की थी किशोरी की हत्या, फिर शव को लगाया ऐसे ठिकाने
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने भागने का प्रयास किया तो एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर, देव और दो अज्ञात निवासी गदरजुड्डा, मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें