फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम कार्यालय में नियुक्ति का फर्जी लेटर थमाया, जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार

Fri, 16 Feb 2024 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजों ने एक युवती के साथ धोखाधड़ी कर उसे डीएम कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर का फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। पीड़ित पक्ष ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। रायपुर निवासी जगदीश सिंह ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बेटी शिवानी मुयाल को नौकरी दिलाने के लिए अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति ने डीएम के फर्जी दस्तखत वाला पहचान पत्र दिखाकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

Uttarakhand Weather: अब फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कब से बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए समय सारणी बनाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों की बैठक ली। कहा, निर्वाचन कार्यों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों पूर्व के चुनाव में नकदी, शराब बरामद हुई तथा अन्य गतिविधियां पाई गईं हैं, ऐसी जगह पर विशेष ध्यान दें। जनपद की सीमा चैकपोस्ट पर सतर्कता से कार्य करते हुए चेकिंग कार्य प्रभावी रूप से करें। ताकि किसी प्रकार के मादक पदार्थ एवं अन्य अवांछित वस्तुओं का परिवहन न हो सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें