फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेरा ने बिल्डर के फ्लैट बेचने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने रेसकोर्स स्थित सिद्धार्थ बिल्डवेल के फ्लैट बेचने पर रोक लगा दी है। शिकायतकर्ता ने पूरी कीमत अदा करने के बावजूद फ्लैट की रजिस्ट्री न करनेे और कब्जा न देने का आरोप लगाया था। मंगलवार को सुनवाई के बाद रेरा सदस्य मनोज कुमार ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रवीण गोयल के अनुसार उन्होंने सिद्धार्थ रेसकोर्स आवासीय परियोजना में सातवें तल पर स्थित फ्लैट संख्या 709 को बुक कराया था। 1835 वर्गमीटर के थ्री-बीएचके फ्लैट की कीमत 75 लाख 23 हजार रुपये तय की गई थी। उन्होंने 22 अगस्त 2018 को बैनामा करते हुए फ्लैट की पूरी कीमत का भुगतान कर दिया, लेकिन बिल्डर ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की। जबकि अन्य आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है। अब बिल्डर अतिरिक्त कीमत की मांग कर रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि बिल्डर फ्लैट को दूसरे ग्राहक को बेच सकता है। उन्होंने रेरा में शिकायत के साथ शपथ पत्र, एग्रीमेंट और भुगतान की रसीदें भी प्रस्तुत कीं। इस पर सुनवाई करते हुए सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि दस्तावेजों से प्रथमदृष्टया स्पष्ट हो रहा है कि उसके आरोप सही हैं। अत: प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए फ्लैट को आगामी आदेश तक बेचने या किसी अन्य को आवंटित करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें