फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जियो के 52 लाख के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रिलायंस जिओ कंपनी के दफ्तर से लाखों रुपये के उपकरण गायब हो गए। उपकरणों की कीमत 52 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोप कंपनी के अधिकृत ठेकेदार के कर्मचारी पर है। शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर गैप टेली सर्विसेज कंपनी के सीईओ आशुतोष राणा ने शिकायत की है। रिलायंस जिओ के काम का ठेका उनकी कंपनी को वर्ष 2018 में मिला था। उन्होंने काम में मदद के लिए अंकुर कुमार निवासी पुष्कर नगर, अमरोहा को रखा। इसका काम जियो के गोदाम से जरूरी उपकरण उनके माजरा स्थित गोदाम में लाकर रखने का था। सारा सामान उन्होंने जियो के सेलाकुई स्थिति गोदाम से मंगवाया। इसी साल उन्होंने काम पूरा करने के बाद बिल भुगतान के लिए कंपनी को भेजे। इस दौरान पता लगा कि उनकी कंपनी ने जिओ के आईटी पार्क स्थित गोदाम से भी उपकरण लिए हैं। इनकी कीमत 52 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने इसका उपयोग नहीं किया। इस दौरान जांच कराई गई तो पता चला कि उनके कर्मचारी अंकुर ने गोदाम से सामान लेकर गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें