फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Service: देहरादून से पंतनगर और अमृतसर के लिए शुरू होगी नियमित उड़ान, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

Wed, 15 May 2024 07:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)

सार

कंपनी ने बीते छह मार्च को कुल चार शहरों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इनमें दो शहरों देहरादून-अयोध्या और पंतनगर-वाराणसी के लिए ही नियमित उड़ानें शुरू हो पाई थीं।
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी एलाइंस एअर आगामी 23 और 26 मई से देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी ने बीते छह मार्च को कुल चार शहरों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इनमें दो शहरों देहरादून-अयोध्या और पंतनगर-वाराणसी के लिए ही नियमित उड़ानें शुरू हो पाई थीं। अब बाकी दो शहरों देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

Chardham Yatra 2024: फेक न्यूज या वीडियो बनाया तो खैर नहीं, सख्ती से निपटेगी सरकार, FIR होगी दर्ज

विज्ञापन

इन दोनों शहरों की फ्लाइटों को 23 और 26 मई से शुरू किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से भले ही चारों फ्लाइटों का शुभारंभ एक साथ किया गया था, लेकिन इनमें से दो फ्लाइटें देहरादून-पंतनगर और देहरादून-अमृतसर को बाद में ही शुरू किया जाना था।

एलाइंस एअर ने देहरादून एयरपोर्ट से कुछ शहरों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इसमें कुछ शहरों की फ्लाइटें नियमित चल पाई हैं, जो भी दिक्कतें हैं वह संबंधित कंपनी की तरफ से ही हैं। एयरपोर्ट पर दूसरी कंपनियों की सभी फ्लाइटें नियमित उड़ान भर रही हैं।
- प्रभाकर मिश्रा, निदेशक, जौलीग्रांट एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें