प्रभारी सचिवों करेंगे नियमित मॉनिटरिंग
चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए उन्होंने जिलों में तैनात प्रभारी सचिवों को निर्देश दिए कि वे सचिवालय से ही जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग करेंगे तथा सचिवालय एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाएंगे।
ठहराव स्थल पर पानी और भोजन की व्यवस्था करें
मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के तहत यात्रियों के लिए जिन स्थानों पर ठहराव स्थल बनाए गए हैं, वहां पीने के पानी, शौचालय व भोजन की व्यवस्था करें। सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ धामों में लाइव टेलीकॉस्ट की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने विशेषकर ऋषिकेश नगर निगम को अपने ठहराव स्थल में यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए।
रजिस्ट्रेशन के दौरान श्रद्धालुओं की मेडिकल हिस्ट्री अवश्य लें
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन के दौरान श्रद्धालुओं से उनकी मेडिकल हिस्ट्री अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। कुछ श्रद्धालु इसे छुपा रहे हैं या गलत जानकारी दे रहे हैं। सीएस ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने, 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि यात्रा रूट पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब शुरू की गई हैं।