राज्य गठन के 16 साल से ओबीसी के आरक्षण से वंचित उत्तरकाशी की यमुना घाटी एवं जनपद टिहरी के थत्यूड़ ब्लॉक में निवासरत रंवाल्टा एवं जौनपुरी समुदाय को अब केंद्रीय नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार ने त्रुटि सुधारते हुए इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया।
समाजसेवी डॉ. कपिल देव रावत इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्षरत थे। अमर उजाला ने उनके सुर की ताकत दी और आखिर यह सफलता मिल ही गई।
डॉ. कपिल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति पर उत्तरकाशी की यमुना घाटी और टिहरी के थत्यूड़ विकासखंड में निवासरत रंवाल्टा और जौनपुरी समुदाय को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया था।