फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो झगड़े में हाथ से निकल जाएगी राज्य सभा सीट!

Thu, 05 Mar 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नेताओं की ओर से किसी एक नाम पर सहमति न बनने की स्थिति में किसी बाहरी को राज्यसभा की उम्मीदवारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य केनेता इस बात केलिए कमर कसे हैं कि उम्मीदवार बाहर का न हो। जबकि दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम और पूर्व सांसद राजबब्बर का नाम भी चल रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन की राजनीति नई नहीं है। दावेदार उसी को आधार बनाकर अपना गणित बैठा रहे हैं। बुधवार को गरदपुर से जुड़ी नेत्री शिल्पी अरोड़ा ने भी राज्यसभा की उम्मीदवारी का दावा पेश कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से अपनी उम्मीदवारी पेश कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय मांगा है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा उम्मीदवार तय करने का फैसला

मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर राज्य सभा के संबंध में चर्चा करेंगे।

हालांकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीदवार तय करने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा है। अपनी उम्मीदवारी पेश करने वाले धीरेंद्र प्रताप ने भी सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है।

गढ़वाल के ब्राह्मण नेता एक बार फिर सक्रिय हैं। उनका तर्क है कि राज्यसभा में पहले से ही कुमाऊं के महेंद्र सिंह माहरा सांसद है। मनोरमा डोबरियाल शर्मा की उम्मीदवारी से पार्टी में संतुलन बना था लिहाजा उनके बाद खाली सीट किसी गढ़वाल के ब्राह्मण नेता को ही दी जाए।

अभी तक जो नाम सामने आए हैं उनमें विजय बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नाम उनकेसमर्थक चला रहे हैं। जबकि धीरेंद्र प्रताप ने खुद अपना पेश किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पी अरोड़ा ने अपने दावे में कहा है कि पार्टी ने मनोरमा डोबरियाल शर्मा को मनोनीत किया था तो आम कार्यकर्ता को उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि वे महिला होने के साथ सामाज सेवा से जुड़ी हैं। उनकी उम्मीदवारी से राज्य की मातृ शक्ति विशेषकर युवा महिलाओं का उत्साह बढे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें