तपोवन में एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को इंटेक टनल में मलबे की सफाई के दौरान एक मानव शव बरामद हुआ है। 7 फरवरी 2021 को रैणी आपदा में सैकड़ों मजबूर मलबे में दफन हो गए थे।
ये भी पढ़ें...दुल्हन का कारनामा: दिन में पिंकी ने आकाश के साथ लिए फेरे, रात में किया ऐसा घिनौना काम, सुबह सब थे हक्के-बक्के
एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी नवजोत कौर ने बताया कि मुख्य टनल से करीब 650 मीटर अंदर मलबे की सफाई के दौरान एक शव बरामद हुआ है। शव को कंपनी के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया। सड़ा गला होने के कारण अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मानव शव पर सिर्फ कपड़े ही हैं। शव को एनटीपीसी के अस्थायी मोर्चरी में रखवाया गया है।
सात फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा में 206 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से 88 के शव बरामद किए जा चुके थे। एनटीपीसी के 140 श्रमिकों की भी इस आपदा में मौत हो गई थी, जिसमें कई श्रमिकों के शव परियोजना की टनल में फंसे हुए थे।