फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बगैर 84 बीघा जमीन पर कर डाली प्लाटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने लेआउट स्वीकृत कराए बगैर प्लाटिंग करने पर डोईवाला में करीब 80 बीघा भूमि पर प्लाटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। डोईवाला में ही टीम ने बिना लेआउट के चार बीघा भूमि पर प्लाटिंग से संबंधित निर्माण कार्य हटा दिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर एमडीडीए के अधिकारियों, इंजीनियरों की टीम बृहस्पतिवार को केशव बस्ती, डोईवाला पहुंची। यहां तरुण सिंह रावत निवासी शास्त्रीनगर ने 80 बीघा जमीन पर लेआउट स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग की थी। टीम ने प्लाटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। डोईवाला के पास ही कमला देवी और पप्पू ने भी लेआउट स्वीकृत कराए बगैर चार बीघा भूमि में प्लाटिंग कर रखी थी। इसे भी टीम ने हटा दिया।
प्राधिकरण की कार्रवाई से रियल स्टेट कारोबारियों और बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 15 दिनों के भीतर एमडीडीए की टीम 400 बीघा से अधिक जमीन पर प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत का कहना है कि लेआउट स्वीकृत कराए बगैर जितनी भी जमीनों पर प्लाटिंग की गई है, उनके खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों को हटाने के साथ ही कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। टीम में असिस्टेंट इंजीनियर अजय मलिक, जेई संजय पंवार, युगांक रावत, प्रेमचंद्र पैन्यूली, सत्यनारायण भट्ट और डोईवाला थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

32 व्यावसायिक निर्माण सील
एमडीडीए की टीम ने दो दिनों के भीतर राजधानी के विभिन्न इलाकों में 32 दुकानों को भी सील किया है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अमरजीत सिंह और अवतार सिंह निवासी श्री गुरु सिंह सभा डोईवाला ने भूतल पर छह दुकानों का निर्माण बिना एमडीडीए की अनुमति के किया था। सभी दुकानों को सील कर दिया गया है।
एक मंजिल को ढहाया, तीन मंजिल सील
जाखन निवासी अक्षित की ओर से चार मंजिला भवन का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया था। नियमों के तहत चौथी मंजिल का निर्माण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उसे बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया जबकि तीन मंजिला को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें