फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : कैंट क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार, नहीं हो पा रही कार्रवाई

Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दरअसल, कैंट बोर्ड के पास आय के साधन सीमित है। इसलिए वह हमेशा ही बजट की कमी का रोना रोता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय के संसाधनों की कमी से जूझ रहे कैंट बोर्ड गढ़ी ने होर्डिंग से खजाने भरने की तैयारी की है, लेकिन यह योजना फिलहाल कागजों में है। कैंट बोर्ड ने होर्डिंग के लिए बाकायदा एक कंपनी को साइट आवंटित की है। बावजूद इसके भी कैंट क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार है।

विज्ञापन


दरअसल, कैंट बोर्ड के पास आय के साधन सीमित है। इसलिए वह हमेशा ही बजट की कमी का रोना रोता है। बोर्ड बैठकों में हमेशा आय के संसाधनों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव होता है, लेकिन कैंट बोर्ड की सुस्ती के कारण यह इन प्रस्तावों पर अमल नहीं हो पाता है।

होर्डिंग को लेकर बने प्रस्ताव इसका उदाहरण है। कैंट बोर्ड ने नगर निगम की तर्ज पर होर्डिंग से कमाई करने की योजना बनाई। बाकायदा एक कंपनी को इसके साइट भी आवंटित की गई है, लेकिन अभी इसके बाद भी कैंट क्षेत्र में सैकड़ों अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। कैंट बोर्ड इन अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


इससे कैंट क्षेत्र की सुंदरता बदरंग हो रही है। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि जल्द ही अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और कैंट क्षेत्र में होर्डिंस को व्यवस्थित ढंग से लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें