झड़ीपानी-कोल्हूखेत के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक माह से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने दो जुलाई से धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने बताया कि झड़ी पानी, कोल्हूखेत क्षेत्र में कई जगह पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। कई क्षेत्रों में तीन माह से पानी की सप्लाई बाधित है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।
उन्होंने एक जुलाई तक पानी नहीं आने पर दो जुलाई से जल संस्थान के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी है। जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी का ज्ञापन मिला है। क्षेत्र में टीम भेजी जाएगा। समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।