फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद भी सामाजिक जिम्मेदारियां निभा रहे पेंशनर्स: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड़ स्थित वेंडिग प्वाइंट में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वो लंबे समय से पेंशनर्स संगठन के बीच आते रहे हैं। संगठन ने जो छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा हैं, उस पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर कभी अनावश्यक दवाब नहीं बनाता। इसके बजाय सरकार के साथ सहयोग करते हुए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को वो मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाएंगे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जिस तरह सभी लोग राजकीय सेवा के बाद समर्पण भाव से सक्रिय रहकर काम कर रहे हैं, वह अनुकरणीय है। कार्यक्रम में संगठन ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता, प्रदेश संरक्षक आरएस परिहार, समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें