भारतीय जनता पार्टी महानगर आईटी सेल ने महानगर के सभी 15 मंडलों में संयोजक और सह संयोजक मनोनीत किए हैं। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
संयोजक अनुराग भाटिया ने बताया कि शिवालिक नगर मंडल में विजेंद्र उनियाल को संयोजक व धर्मपाल सिंह को सह संयोजक, धर्मपुर नगर मंडल में सागर राणा को संयोजक व दिव्यांशु को सह संयोजक, केदार नगर मंडल में विनोद पुंडीर को संयोजक व मिथिलेश गुलेरिया को सह संयोजक, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में प्रमोद रोहिल्ला को संयोजक व हिमांशु शर्मा को सह संयोजक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सचिन अहलूवालिया को संयोजक व विक्रम पवार को सह संयोजक, रायपुर मंडल में मीना जोशी को संयोजक व मनोज कोठियाल को सह संयोजक, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में अनिरुद्ध भट्ट को संयोजक व मनोज कोठियाल को सह संयोजक, तपोवन मंडल में गंभीर सिंह रावत को संयोजक व राहुल रावत को सह संयोजक, करणपुर मंडल में विपिन सेलवाल को संयोजक व रचित मेहता को सह संयोजक, अंबेडकर मंडल में पंकज भाटिया को संयोजक व निखिल को सह संयोजक, प्रेमनगर कांवली मंडल में सिद्धार्थ चौहान को संयोजक व लकी चौहान को सह संयोजक, जनरल महादेव सिंह मंडल में नवीन चौहान को संयोजक व श्रीरुज बिष्ट को सह संयोजक, शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल में देवाशीष गौड़ को संयोजक व मीनाक्षी गुप्ता को सह संयोजक, श्री देव सुमन नगर मंडल में प्रवीण गोयल को संयोजक वदीपक नौटियाल को सह संयोजक, बालावाला मंडल में विनीता देवली को संयोजक व मुकेश नेगी को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। अनुराग भाटिया के अनुसार आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक हिमांशु संगतानी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने एवं राष्ट्रीय हित में कार्य करने का आह्वान किया है।