फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला में शराब पीकर पहुंचे गुरुजी, पीठासीन अधिकारी के पद से हटाया

Thu, 11 Apr 2024 05:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

मुख्यालय पौड़ी में लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिको की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बीते आठ अप्रैल को पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी शराब के नशे में पहुंचे थे।
विज्ञापन
पद से हटाया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में विधानसभा चौबट्टाखाल में तैनात गुरुजी को तत्काल प्रभाव से पीठासीन अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। बीते आठ अप्रैल को पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात गुरुजी प्रशिक्षण कार्यशाला में शराब पीकर पहुंचे थे। यहां गुरुजी ने नशे में जमकर हंगामा मचाया था।

विज्ञापन


सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने उक्त कार्मिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण और सीडीओ पौड़ी ने गुरुजी को पीठासीन अधिकारी के पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को गुरुजी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।

बता दें कि मुख्यालय पौड़ी में लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिको की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बीते आठ अप्रैल को पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी शराब के नशे में पहुंचे थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में जमकर हंगामा किया। जिससे प्रशिक्षण कार्य काफी देर प्रभावित रहा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन, धमाके जैसी आवाज से हिल गई थी दून घाटी

सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को आरोपी गुरुजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण और सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने बताया कि जीआईसी धोबीघाट में सेवारत शिक्षक रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से पीठासीन अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें