भारत की आजादी का अमृत महोत्सव 2021 के तहत कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन की ओर से साइकिल से निकाली गई तिरंग?
क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड की ओर से क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा क्लेमेंटटाउन झील से शुरू होकर आठ किलोमीटर का सफर तय कर झील के पास सामुदायिक भवन में समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह व सीईओ अभिषेक राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक विनोद चमोली ने भी साइकिल यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक महेश पांडे ने बताया कि इस साइकिल तिरंगा यात्रा में 150 साइकिल सवारों ने भाग लिया। विधायक विनोद चमोली और सीईओ ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों को आजादी को याद करने का संदेश देने के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान गजेंद्र रमोलाल, अभिषेक परमार, विजयपाल, विनोद कुमार, बृजेश गुप्ता मौजूद थे।