फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: एलबीएस अकादमी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दी, महिला की वेशभूषा में मिला शव

Thu, 17 Oct 2024 10:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie News: पुलिस ने कमरे के दरवाजा पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में देश की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर से शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। लिपिस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो दिन पहले भी युवक ने महिला का रूप बनाकर व्हाट्सएप डीपी भी लगाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड सुभाष ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर तो कमरे के दरवाजा पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


Dehradun: दूसरे समुदाय के सैलून संचालक ने युवती से की छेड़छाड़, हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी को पीटा, की तोड़फोड़
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत था और सरकारी आवास में अकेले रहता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें