फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: चलती रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, सवारियों में मची चीख पुकार...फिर ड्राइवर ने ऐसे बचाई सबकी जान

Sun, 04 Feb 2024 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie Accident News: बस रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए
विज्ञापन
मसूरी में रोडवेज बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में रविवार शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक हो गए। ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच चाल ने सूझबूझ से करीब 20 लोगों की जिंदगी बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 07 PA 3241 रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, लेकिन बस चालक ने अपनी सूझ बूझ से बस को पद्मिनी निवास जाने वाले लिंक मार्ग पर चढ़ा दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। 

Vikasnagar: ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन बदमाश, लूट का प्रयास किया तो भिड़ गया व्यापारी, एक को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 27 जनवरी को इसी मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की ही एक बस के ब्रेक फेल हो गए थे और बस ने चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे चारों वाहनों को भारी नुकसान हुआ था और दस से अधिक लोग बाल-बाल बचे थे । शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना में किसी को कोई चोट नही आई है। सभी सवारी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें