फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ME Too: महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे आईटी कंपनी के दो अधिकारी, मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Dec 2018 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के मामले में एक आईटी कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला एसोसिएशन के  कार्यक्रम में यह मामला उछलने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसएसपी को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश दिए। पीड़िता मई माह से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही थी।  

विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला ने कंपनी के टीम लीडर संतोष बाबू और सहायक मैनेजर कुलदीप ओझा पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मई माह में शिकायत की थी।

तभी से यह मामला जांच के नाम पर लटका हुआ है। इसी बीच एक महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम में इस महिला कर्मचारी के उत्पीड़न का मुद्दा उछला। 

विज्ञापन

पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए। यह मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने एसएसपी को मुकदमा दर्ज कर तथ्यों के आधार पर जांच करने के आदेश दिए। 

एडीजी के आदेश पर देर रात राजपुर थाने में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में यह भी बताया गया है आईटी कंपनी तंत्र ने भी इन आरोपाें की जांच कराई थी। जांच के बाद दोनों को क्लीन चिट दे दी गई थी।

इस मामले की जांच महिला सीओ से कराई गई थी, लेकिन उन्हाेंने भी जांच में आरोपों में दम नहीं पाया था। आईटी कंपनी का भी इस मामले में पक्ष जानने का प्रयास हुआ, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब उनका पक्ष मिलेगा, उसे प्रकाशित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें